रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज, भूमि पेडनेकर, गुरु रंधावा समेत इन सेलेब्स ने दी ये प्रतिक्रिया… – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जयेशभाई जोरदार के ट्रेलर पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कमेंट कर अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस ट्रेलर वीडियो को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जहां बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट और ट्रेलर के अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर किया है, ट्रेलर वीडियो को इंस्टा. स्टोरी पर साझा कर भूमि ने रणवीर और शालिनी पंडे को टैग करते हुए लिखा, एक दम जोरदार ट्रेलर है।

Bhumi

अभिनेत्री शालिनी पांडे ने भूमि द्वारा शेयर ट्रेलर की तस्वीर साझा कर उनका आभार व्यक्त किया है। वहीं, एक्ट्रेस निमरत कौर और सिंगर गुरु रंधावा ने भी कमेंट कर शालिनी और रणवीर की खूब तारीफ की है।

Guru
Nimrat

सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करता है ट्रेलर

जयेशभाई के ट्रेलर में समाजिक कुरीतियों को काफी मजेदार तरीकों से पेश किया गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जयेशभाई (यानी) रणवीर सिंह अपने सरपंच पिता बोमन ईरानी से परेशान हैं क्योंकि वो उसपर कुल का दीपक यानी पोता देने का फोर्स कर रहे हैं, जिससे उन्हें जयेश के बाद सरंपच का उम्मीदवार मिल सके। ट्रेलर में देखकर मालूम होता है कि बोमन ईरानी एक ऐसे गांव के सरपंच हैं, जहां लड़कियों को ज्यादा फीडम नहीं है और इसी के चलते उन्हें अपनी सरपंच की कुर्सी के लिए जयेश के बाद का वारिश चाहिए, लेकिन इस बाद ट्रेलर में कई दिलचस्प मोड आते हैं। जिससे परेशान होकर जयेश अपनी पत्नी और बच्चे की भ्रूण हत्या को रोकने के लिए काफी अलग तरीका चुनता है, जो सोच से बिल्कुल परे होता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here