समय से योजनाओं को पूरा किया जाए और बार-बार स्टीमेट रिवाइज न किया जाए: CM योगी – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से दो टूक शब्द में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय से योजनाओं को पूरा किया जाए और बार-बार स्टीमेट रिवाइज न किया जाए। काम समय से न होने से लागत बढ़ती है। इससे जनता के धन का अपव्यय होता है।

तेजी से पूरा करें विकास कार्य: रविवार को मंडलायुक्त सभागार में गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों और गोरखपुर जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौसम में फसल को आग से बचाने के लिए जगह-जगह फायर टेंडर बनाया जाए ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल पानी पहुंचाया जा सके। इससे किसानों की फसल नहीं जलेगी और किसानों का नुकसान नहीं होगा।

महिलाओं की सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान: मिशन शक्ति को और बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाओं के लिए नए अवसरों की तलाश भी की जाए। जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।

समय से कार्यालय में बैठें अफसर: मुख्यमंत्री ने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि वह समय से कार्यालय में बैठें। कहा कि समय से कार्यालय में बैठेंगे तो आने वाले फरियादियों को न्याय मिलेगा, इसलिए सभी अफसर समय से अपने कार्यालय में बैठें और शिकायत लेकर आने वालों की समस्या का अपने पर्यवेक्षण में समाधान कराएं।

इन कार्यों के बारे में भी ली जानकारी: पर्यटन के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने मंडल में नई योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों को सही जगह देने के निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रीट वेंडर का रोजगार भी चले और सड़कों पर जाम भी नहीं लगना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पिछले साल की योजनाओं की समीक्षा की और अगले 100 दिन में कराए जा रहे कार्यों के बारे में अफसरों से जानकारी ली।

नई योजनाएं बनाएं अफसर: सभी डीएम और कप्तानों से उन्होंने नई योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पहले गोरखपुर के डीएम से योजनाओं के संबंध में बात की। इसके बाद सभी जिलों के डीएम से जानकारी ली। डीएम से बात के बाद उन्होंने अलग-अलग जिलों के कप्तानों के साथ बात की। तकरीबन सवा दो घंटे डीएम और कप्तान के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने तकरीबन एक घंटे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here