सिर्फ सलमान खान की ही नहीं, बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की भी काफी अच्छी दोस्त हैं प्रीति जिंटा – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

प्रीति जिंटा सिर्फ सलमान खान की ही नहीं, बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की भी काफी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने घर लॉस एंजेलिस में यूलिया से मुलाकात की, जहां इन दोनों ने अपनी मीटिंग की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। जिसमें वह यूलिया वंतूर के साथ एक अच्छा समय बिताती हुई नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा और यूलिया वंतूर की ये तस्वीर उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

प्रीति जिंटा और यूलिया वंतूर मिले लंच डेट पर

प्रीति जिंटा द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई यह तस्वीर इन दोनों की लंच डेट की है। जहां पहली तस्वीर में प्रीति जिंटा व्हाइट रंग का टॉप पहने स्माइल कर रही हैं। तो वही दूसरी तरफ यूलिया वंतूर भी सिंपल ब्लैक टॉप में दिखाई दीं। तो वही किसी तस्वीर में प्रीति जिंटा प्यार से यूलिया वंतूर को गले लगाते हुए दिखाई दें रही हैं, तो वही यूलिया भी किसी तस्वीर में पाउट कर रही हैं। इन दोनों की तस्वीरों से ये साफ जाहिर है कि दोनों ने अपनी लंच डेट पर जमकर मस्ती की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा, ‘यूलिया वंतूर तुम इस बात को मान लो कि मेरे बिना सब बोरिंग है’।

फैन्स को पसंद आई दोनों की तस्वीर

सोशल मीडिया यूजर्स को इन दोनों की ये प्यार भरी तस्वीर खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने इन दोनों की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों बहुत ही खूबसूरत हो’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ओह माय गॉड, आप बहुत ही प्यारी लग रही हो’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्रीति आप इन तस्वीरों में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। आपकी ये पिक्चर बहुत ही खूबसूरत और क्यूट है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई फैन्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह प्रीति जिंटा को किंग्स 11 पंजाब के मैच के दौरान उनकी मौजूदगी को मिस कर रहे हैं।

बीते साल बनी हैं ट्विन्स बच्चों की मां

प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी रोजमर्रा से जुड़ी जिंदगी की अपडेट वह अपने फैन्स को देती रहती हैं। प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ बीते साल ही सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने है। इन दोनों के ट्विन्स हैं, जिनकी तस्वीरें प्रीति जिंटा अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। प्रीति जिंटा की फिल्मों की बात करें तो उन्हें पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘भाईजी सुपरहिट’ में देखा गया था । यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें प्रीति जिंटा के अपोजिट सनी देओल नजर आए थे ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here