अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हुईं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों से जुडे अपडेट साझा करती रहती हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंच गई हैं। उन्हें मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।

एक्ट्रेस की इस वीडियो को पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते हुए अंदर की ओर जाती हुई दिख रही हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ डेनिम की जैकेट और लाइट ब्लू जींस पहनी हुई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दीपका इन दिनों रामोजी फिल्मसिटी में निर्मित एक विशाल सेट पर शूटिंग कर रही हैं।

बड़े बजट की फिल्म है प्रोजेक्ट के

वहीं, इस फिल्म से एक्ट्रेस विज्ञान कथा शैली की फिल्मों में भी एंट्री कर रही हैं। साथ ही दावा किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट के अब तक की सबसे मंहगी भारतीय फिल्मों में से एक है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here