एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने संभाली आस्ट्रेलिया स्थायी कोच की जिम्मेदारी, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

अब तक अंतरिम कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाले रहे एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड को आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का स्थायी कोच नियुक्त कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि आस्ट्रेलिया क्रिकेट ने कर दी है। उन्हें ये जिम्मेदारी क्रिकेट के सभी फार्मेट्स के लिए दी गई है। वे बीते फरवरी महीने से जस्टिन लैंगर के कोचिंग पद से हटने के बाद टीम से जुड़े हुए थे। आस्ट्रेलिया द्वारा ऐतिहासिक और सफल पाकिस्तान दौरे पर भी वही टीम के कोच थे, जहां आस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की। हालांकि वनडे सीरीज में उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरे पर हुए एकमात्र टी20 मैच में भी आस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। उन्हें ये जिम्मेदारी चार साल के लिए दी गई है।

इस नियुक्ति के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुखिया निक हाक्ले ने कहा “एंड्रयू पहले ही दिखा चुका है कि वह एक उत्कृष्ट मुख्य कोच है और नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान भूमिका के लिए उसने जो विजन बताया वह प्रभावशाली और रोमांचक दोनों था, जिससे वह हमारी पहली पसंद बन गए”

लैंगर के साथ उन्होंने सहायक कोच के रूप में बेहतरीन काम करके दिखाया है। उन्हें कोचिंग का विशाल अनुभव है। उन्होंने विक्टोरिया और मेलबर्न जैसे टीमों को घरेलू स्तर पर कोचिंग दी है। उनके कोचिंग में टीम ने बीबीएल जैसे खिताब भी जीते हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने राजस्थान रायल्स के लिए कोचिंग की थी।

स्थायी कोच नियुक्त किए जाने के बाद मैकडोनाल्ड ने कहा कि “इस मौके के लिए वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मेरी योजना है कि मैं टीम को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम करूं” कम समय में कई चुनौतियां हैं जो मुझे पता है कि नेतृत्व समूह, खिलाड़ियों और कर्मचारियों को उत्साहित करता है। मैं अपने परिवार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं”

इस नियुक्ति के बाद साफ हो गया है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप और वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप आस्ट्रेलिया की टीम इनके कोचिंग में खेलेगी जो इनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here