अपने ही दामाद की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा ससुर, बोले-गिरने से हो गई मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

जिले के अमदरा थाना अंतर्गत ग्राम घुनवारा में ससुर ने अपने ही दामाद की हत्या कर दी। लोहे की मोटी राड सब्बल से ससुर ने दामाद पर इतने वार किए कि दामाद की मौके पर मौत हो गई। रात डेढ़ बजे हुई इस वारदात के बाद आरोपित ससुर खुद थाना पहुंच गया और पति-पत्नी के बीच झगड़े में दामाद की मौत होने बताया। लेकिन आरोपित ससुर की चाल नहीं चली और वह पकड़ा गया। अमदरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह है पूरा मामला: अमदरा पुलिस के अनुसार मृतक 25 वर्षीय राकेश साहू पिता गोकुल साहू निवासी बड़ागांव थाना कुठला जिला कटनी का रहने वाला है जो कि गुरुवार को वह अपने ससुराल घुनवारा आया था। बताया जा रहा है कि रात को सभी खाना खाकर सो गए। मृतक दामाद ससुराल में घर के बाहर सोया था इसी दौरान वह रात लगभग एक बजे उठा और घर के अंदर गया जहां उसका पत्नी के साथ विवाद होने लगा। पुलिस के अनुसार इस झगड़े को सुनकर आरोपित ससुर 50 वर्षीय गोपी साहू पिता दादू साहू निवासी घुनवारा पीछे से पहुंचा और दामाद के सर पर लोहे की सब्बल से सिर पर वार कर दिया जिससे दामाद राकेश साहू की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद आरोपित ससुर थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के झगड़े में पति दरवाजे की चौखट में गिर गया जिससे उसके सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई है लेकिन थाना प्रभारी आरपी पाठक ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पूछताछ की तो हत्या कांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पति-पत्नी का विवाद बना हत्या का कारण : पुलिस जांच में यह बात सामने आई है मृतक राकेश साहू का चार साल पहले गोपी साहू की लड़की से विवाह हुआ था लेकिन दोनो में आए दिन विवाद होता था। मृतक के एक भी बच्चे नहीं हैं। रोजाना पारिवारिक झगड़े के कारण मृतक की पत्नी बीते 28 मार्च को बड़ागांव से घुनवारा अपने मायके आ गई थी और घर में पूरी बात बताई थी। इसी के बाद मृतक राकेश साहू गुरुवार को अपने ससुराल आया था और यहां भी आधी रात के बाद पत्नी से झगड़ा हुआ। यही बात ससुर को नागवार गुजरी और उसने दामाद पर हमला किया जिससे राकेश की मौत हो गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here