एटीएस ने गोरखधाम में हमला करने वाले मुर्तजा के सहयोगियों की तलाश में कानपुर में डाला डेरा…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
36

गोरखनाथ मंदिर में हमले के आरोप में पकड़े गए अहमद मुर्तजा अब्बासी के करीबियों की तलाश में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की एक टीम कानपुर में भी छापेमारी कर रही है। गुपचुप तरीके से एटीएस उसके सहयोगियों को तलाश रही है। बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में भी एटीएस ने मुर्तजा के सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की है। 

कानपुर में मुर्तजा के दो सहयोगियों के बारे में टीम को पता चला है। इनसे पूछताछ को टीम कानपुर आई। बताया जा रहा है कि एटीएस दोनों को पकड़ कर ले गई है। दोनों चमनगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके बारे में बताया जा रहा है कि वह मुर्तजा के संपर्क में लंबे समय से थे। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कि दोनों ने क्या-क्या जानकारियां दी हैं।

शहर में रक्षा प्रतिष्ठानों से लेकर अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को लेकर भी जानकारी दे सकते हैं। हालांकि, एटीएस के छापे की अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। एटीएस की एक टीम के अभी तक कानपुर में रुके होने की जानकारी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एटीएस की छापेमारी को लेकर कोई बात संज्ञान में नहीं है। कोई सहयोग मांगने पर दिया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here