श्री जय नारायण मिश्र पीजी कालेज में नए सत्र में दाखिले की तैयारी, कल से शुरू होंगे आवेदन – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

 लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही कई महाविद्यालयों में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कालेज ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्नातक व परास्नाक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन पांच अप्रैल से शुरू होंगे। अभ्यर्थी कालेज की वेबसाइट www.jnpg.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। 

केकेसी की प्राचार्य डा. मीता साह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मेजर और माइनर विषयों के हिसाब से सीटों को विभाजित किया गया है। एडमिशन ब्राशर में इसका पूरा विवरण दिया जा रहा, जिससे विद्यार्थियों को आनलाइन आवेदन करते समय समस्या न हो। आवेदन के लिए 800 रुपए शुल्क है। प्रवेश संबंधी विस्तृत विवरण कालेज की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। स्नातक व परास्नतक की करीब 3,910 सीटों पर दाखिले मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे। इनमें रेगुलर और सेल्फ फाइनेंस की सीटें भी शामिल हैं। 

पाठ्यक्रमवार सीटों का विवरण : बीए 880 रेगुलर, 200 सेल्फ फाइनेंस, बीकाम 880 रेगुलर, 200 सेल्फ फाइनेंस, बीएससी मैथ्स,सीएस, स्टैटिस्टिक्स 300 रेगुलर, 120 सीटें सेल्फ फाइनेंस की होंगी। इसके अलावा बीएससी बायो रेगुलर की 420, एलएलबी 320, बीकाम आनर्स, बीबीए आइबी, एमकाम कामर्स, एमकाम एप्लाइड इकोनामिक्स में 60-60, एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी बाटनी में 30-30 सीटें, एमए इकोनामिक्स, एमए सोशियोलाजी, एमए इंग्लिश में 50-50 सीटें, एमए हिन्दी में 60 व बीपीएड में 50 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।

विद्यांत पीजी कालेज में 15 अप्रैल से : विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में नए सत्र के लिए आवेदन की प्रकिया 15 अप्रैल तक शुरू करने की तैयारी है। कालेज की प्राचार्य प्रो. धर्म कौर ने बताया कि आनलाइन और आफलाइन आवेदन की सुविधा रहेगी। इसके निर्देश तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द ही वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जाएगा। आवेदन के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here