लुधियाना में आज फिर पेट्रोल व डीजल के दामों में हुआ इजाफा, जानिए क्या है नये रेट – 24×7 Khabre Fatafat

0
41

पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। वीरवार को लुधियाना में पेट्रोल का रेट 101.72 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। जबकि डीजल का रेट भी 90.43 रुपये प्रति लीटर हो गया। साफ है कि पिछले नौ दिनों में पेट्रोल के दाम में 6.15 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल के दाम में 6.11 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

चुनावों के कारण पेट्राेल के दाम पहले स्थिर रहे। लेकिन 22 मार्च के बाद कीमतों में वृद्धि का दौर शुरू हो गया। 22 मार्च को पेट्रोल का रेट 95.57 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल का रेट 84.32 रुपये प्रति लीटर था। तब से इसमें दिन ब दिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। महंगा हो रहा पेट्रोल आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। इससे लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है।

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम जानें

बता दें कि अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी लेना चाहते हैं तो यह कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एसएमएस के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने शहर का डीलर कोड पता होना चाहिए। यह आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसके बाद आप RSP स्पेस और फिर अपने शहर का डीलर कोड लिखकर, 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें।

ऐसे समझिए

मान लीजिए आप नोएडा में रहते हैं और यहां का डीलर कोड 155444 है तो आपको ‘RSP 155444’ लिखना है और 9224992249 नंबर पर भेज देना है। इसके जवाब में आपको नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं, इसकी जानकारी मिल जाएगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here