पंजाब में राशन की स्टेप डिलीवरी शुरू होने पर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने जताई खुशी…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस हुई। केजरीवाल ने केंद्र सरकार भी निशाना साधते हुए कहा कि हमारी हर योजना को रोका जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना लागू करने की घोषणा कर दी है, जल्द ही यह योजना पंजाब में लागू होगी।

इससे गरीबों को बहुत लाभ मिल सकेगा।लोगों के घर पर राशन पहुंच सकेगा। हम दिल्ली में चार साल से राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। मगर हमारी योजना रोकी जा रही है। केंद्र सरकार हमारी हर योजना को रोकती है। हमें काम काम करने से रोका जाता है।

हमारी तमाम योजनाएं रोकी गई हैं, लेकिन इस देश की जनता बहुत समझदार है। मैं केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि आप चाहें जितना रोक लें। इस देश की जनता रुकने वाली नहीं है। हमें दो राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार दी है। केंद्र सरकार कुछ भी कर ले, हम रुकने वाले नहीं हैं।

वहीं, केजरीवाल ने कहा कि ट्रैफ़िक लाइट पर खड़े बच्चों की तरफ़ आज तक किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया, वो इसलिए क्योंकि वो “वोट बैंक” नहीं होते। हमारी सरकार उनका ध्यान रखेगी। हमारी सरकार उन बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनाएगी, वो वहीं रहेंगे, वहीं पढ़ेंगे। हम उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाने की कोशिश करेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि 70 साल में सत्ताधारियों ने काम नहीं किया। देश को गरीब, पिछड़ा रखा गया। मेरे लिए सत्ता हथियाना महत्वपूर्ण नहीं, देश और जनता महत्वपूर्ण है। कश्मीरी पंडितों को लेकर पहले दिए गए अपने बयान पर उन्होंने कहा कि हम उनके दर्द पर कभी नहीं हंसते, हमें इस बात पर हंसी आती है कि भाजपा वाले आठ साल शासन करने के बाद फिल्म द कश्मीर फाइल्स के पोस्टर लगा रहे हैं।

कश्मीरी पंडितों का मुददा बहुत संवेदनशील है, हम पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं, इस पर राजनीति बंद होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लिए फिल्म महत्वपूर्ण हो सकती है, उनके लिए कश्मीरी पंडित और उनका दर्द महत्वपूर्ण है।

वहीं दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हार से बचने के लिए नगर निगम बिल लेकर आई, चुनाव को टाला, भाजपा जनता से डरती है। एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जीत के बाद पार्टी का अब दूसरे राज्यों पर फोकस होगा। उन्होंने कहा कि उनका कारवां और आगे जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here