देहरादून जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र हनोल के पास दो वाहनों में हुई टक्कर, एक की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

देहरादून जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र हनोल के पास एक हादसे में पुरोला निवासी युवक की मौत हो गई है। हादसा शनिवार को त्यूणी-पुरोला हाईवे पर हुआ।

शनिवार शाम हनोल के पास दो सवारी वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में आए पुरोला निवासी गंभीर घायल व्यक्ति की हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा शनिवार शाम को त्यूणी से दो सवारी गाड़ी आगे-पीछे चलकर मोरी की ओर जा रही थी।

इस दौरान हनोल के पास सड़क के मोड़ पर आगे चल रही सवारी गाड़ी से एक व्यक्ति नीचे उतरा तभी पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी गाड़ी ने सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से चपेट में आए रविंद्र सिंह राणा (37) पुत्र सूरत सिंह राणा निवासी ग्राम सोंदाड़ी-पुरोला जिला उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम ने उपचार को राजकीय अस्पताल मोरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से उपचार के लिए हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सूचना से रविवार सुबह त्यूणी से नौगांव अस्पताल पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here