40 के पार पहुंचा बिहार का तापमान, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

Bihar Weather News: मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है। प्रदेश में मार्च के महीने में मई-जून जैसी गर्मी का लोगों को अहसास हो रहा है। मार्च में लू जैसे हालात हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस बांका का दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सूबे में सबसे कम है। 

चार डिग्री तक बढ़ सकता है दिन का तापमान

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पछुआ का प्रवाह समुद्रतल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है, वहीं गति 5-7 किमी प्रति घंटा है। इन कारण चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ दिन के तापमान में सामान्य से दो से चार डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र  के अनुसार राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। 

शहर        अधिकतम         न्यूनतम 

पटना           39.4               20.3

गया            37.1               18.2

भागलपुर      36.8               25.2

मुजफ्फरपुर   34.2               24.9 

पूर्णिया         35.4                23.8 

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बता दें कि बढ़ती तपिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। शिक्षा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को खास तैयारी करने की अपील की गई है। स्‍कूलों को मार्निंग शिफ्ट में करने और गर्मी की छुट्टी समय से पहले करने को कहा गया है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here