जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2022करेगा जारी, चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो… – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड दसवीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए ताजा अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां जोरो पर हैं। बोर्ड जल्द ही नतीजों की घोषणा करेगा। हालांकि फरवरी में आयोजित हुई 10वीं कक्षा के मैथ्स पेपर लीक होने के चलते आज यानी कि 24 मार्च, 2022 को आयोजन दोबारा किया जा रहा है। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो चुकी है और दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। बोर्ड इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद इन कांपियों का मूल्यांकन शुरू करेगा। इसके साथ ही अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की कॉपियों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बोर्ड ने मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीईओ और मूल्यांकन केंद्र निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। ऐसे में टॉपरों की कांपियों की जांच और गणित परीक्षा की कांपियों की जांच पूरी होने के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

हालांकि, छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 की रिलीज की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट जारी हो सकता है। वहीं, जब बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम जारी हो जाएंगे तो छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर देख सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं। इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जो बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 बताता है। इसके बाद, पोर्टल पर पूछे गए अनुसार अपना विवरण जैसे परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड भरें। इसके बाद सभी जानकारी सत्यापित करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका बिहार कक्षा 10 परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड करें और संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी रख कर प्रिंटआउट लेकर रख लें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here