नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज माई का ट्रेलर किया रिलीज, इस अहम किरदारों में नजर आएंगी साक्षी तंवर… – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा की प्रोडक्शन कम्पनी क्लीन स्लेट्ज ने प्रोड्यूस किया है। अनुष्का ने कुछ दिनों पहले ही इस प्रोडक्शन कम्पनी से अलग होने का एलान किया था। माई में साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राइमा सेन और वामिका गब्बी समेत कई जाने-माने चेहरे अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

साक्षी एक ऐसी मां की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी के कातिलों की तलाश में निकली है। उसे इस सवाल का जवाब चाहिए कि उसकी बेटी को आखिर क्यों मारा गया? ट्रेलर की शुरुआत में दिखाते हैं कि बेटी बनी वामिका गब्बी को एक ट्रक साक्षी की आंखों के सामने रौंदते हुए निकल जाता है। बेटी के कातिलों की तलाश करते हुए साक्षी को धमकियां मिलती हैं। उसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए हतोत्साहित किया जाता है। जानलेवा हमले किये जाते हैं। ट्रेलर कहानी के लिए उत्सुकता जगाने में कामयाब रहता है और सीरीज के लिए बेकरारी बढ़ाता है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here