होली पर रुद्रप्रयाग समेत इन चार जिलों में बारिश की संभावना, जानें मौमस पूर्वानुमान – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

होली के दिन उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

19 मार्च को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रह सकता है। 20 को चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, विभाग ने बारिश काे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 

मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान: उत्तराखंड मैदानी इलाकों में अगले पांच-छह दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि माह के मध्य से तापमान में वृद्धि होना सामान्य बात है। मैदानी क्षेत्रों के निवासियों को अब गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। मार्च अंतिम सप्ताह तक आते आते तापमान 34 से 35 डिग्री तक जा सकता है। दून में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here