तेजी से वजन घटाने के लिए नीम के फूल का करें सेवन – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

नीम में छिपे औषधीय गुणों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इसकी जड़ से लेकर पत्तियों तक को सेहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जी हाँ और इसका हर एक हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस वजह से कई लोग अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल करते हैं। हालाँकि आपको शायद ही पता होगा कि वजन को कम करने के लिए नीम की फूलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हाँ और आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे?

सीधेतौर पर करें इस्तेमाल- वजन को घटाने के लिए नीम की पत्तियो की तरह नीम के फूलों का सेवन कर सकते है। जी हाँ और इसके लिए सुबह उठकर ताजे-ताजे नीम के फूलों को तोड़ लें। उसके बाद इन फूलों को धोकर सुबह खाली पेट खाएं।

नीम के फूल और शहद- इसका सेवन करने के लिए नीम के फूलों को अच्छे से सिलबट्टे या फिर हाथेलियों की मदद से क्रश कर लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इसके बाद आप इसमें आधा चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं और इसके बाद सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करें।

नीम के फूलों की चाय- चाय तैयार करने के लिए 1 कप पानी में नीम के ताजे फूलों को उबाल (how to make neem tea for weight loss) लें। उसके बाद इस पानी में थोड़ा सा अदरक का रस मिक्स करके पी जाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि पूरे दिन में सिर्फ 1 कप ही चाय का सेवन करना है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here