होली खेलने से बालों को होता है खास नुकसान, इस तरह करें बचाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

होली का त्योहार हर साल मार्च के महीने में आता है और इसे भारत के हर हिस्से में मनाया जाता है। होली को रंगों के जरिए सेलिब्रेट किया जाता है लेकिन इन रंगों से स्किन और बालों को खास नुकसान होता है। वहीं अगर हम बालों की बात करें, तो केमिकल वाले रंगों के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं और उन्हें लंबे समय तक रिपेयर करना आसान नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं होली खेलने से पहले कुछ टिप्स के बारे में जिन्हे फॉलो कर लेना ही बेस्ट है। जी दरअसल हम आपको बालों में कौन-कौन से ऑयल लगाना बेस्ट रहता है, यह बताने वाले हैं। 

सरसों का तेल लगाएं- रंगों वाली होली खेलने के लिए एक घंटे पहले बालों में सरसों का तेल लगा लें। जी हाँ और ऐसा करने से बालों पर गिरने वाला रंग उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। आपको बता दें कि बालों पर ऑयल होने के कारण वह रंग को ऑब्जर्व कर लेगा। वहीं बाद में बाल को शैंपू करते समय कलर आसानी से रिमूव हो जाएगा।

नारियल का तेल- नारियल के तेल में मौजूद फैटी एसिड, विटामिन बालों को हेल्दी और उनकी ग्रोथ अच्छी करने के अलावा उन्हें शाइनी बनाने में भी मददगार होते हैं। जी दरअसल, ये फैटी एसिड बालों को पोषण देने का काम करते हैं। ऐसे में होली पर रंगों से बालों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए नारियल तेल की मालिश कर लें।

नींबू और ऑलिव ऑयल- होली के जिद्दी रंगों से बालों को नुकसान न हो तो इसके लिए इसके साथ ऑयल का यूज करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप रंगों वाली होली खेलने से पहले नींबू और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाकर इसे बालों में लगा लें, रंग जल्दी निकल जाएंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here