होली के दिन बनाए स्वादिष्ट पालक पनीर – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

अगर आज आप दाल छोड़कर पालक पनीर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं पालक पनीर बनाने की सबसे आसानी रेसेपी। आइए जानते है। 

पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री-
500 gm पालक
200 gm पनीर
2 हरी मिर्च
1 टी स्पून रिफाइन्ड तेल
हींग
1 टी स्पून जीरा
1 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून कसूरी मेंथी
1 बारीक कटा हुआ टमाटर
1 बारीक कटा हुआ प्याज़
1 लहसुन
1 टी स्पून अदरक
2 टी स्पून क्रीम या मलाई
लाल मिर्च (स्वाद अनुसार)
नमक (स्वाद अनुसार)
1 टी स्पून गरम मसाला
1 टी स्पून नीबू का रस

पालक पनीर बनाने की विधि- सबसे पहले पालक के पत्तो को अच्छी तरह साफ करलीजिए और उनको बारीक़ टुकड़ो मै काट लीजिए। पालक को नमक के पानी मे 2 मिनट तक उबालिए। हलके उबले पालक को छलनी मे छान लीजिए। उसके बाद पालक, अदरक, हरी मिर्च और 1 चम्मच पानी को मिक्सी मे पीसकर पेस्ट बना लीजिए। अब कढ़ाई मे रिफाइंड को हलकी आँच मे गरम करके उसमे पनीर के टुकड़े डालिए और उनको तब तक हिलाए जब तक वो हलके भूरे रंग के नहीं हो जाते। इसके बाद इन पनीर के टुकड़ो को बाहर नैपकीन पेपर पर रख दीजिए ताकि वो तेल सोख ले। अब गरम तेल की कढ़ाई मे बारीक कटी प्याज़ को भूनिए जब तक हलकी भूरी ना हो जाए।

ध्यान रहे प्याज़ भूनने के बाद इसमें टमाटर डालना ना भूले और अब उस बने हुए पेस्ट को भुने हुए प्याज़ और टमाटर मे डालिये। इसके बाद मिश्रण को थोड़ी देर तक पकाइये। 1/3 कप पानी डालकर उबाल आने तक धीमी आँच पर पकाइये जब तक उबाल ना आये। अब इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करिये। उबाल आने के बाद उसमे पनीर डालकर 4-5 मिनट तक पकाए। इसके बाद कसूरी मेथी और नींबु का रस डालकर मिला लीजिए। ध्यान रहे आँच को हल्का करने के बाद इसमें मलाई डाल दीजिए। अब अब थोड़ी देर पकने के लिए हलकी धीमी आँच पर छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद गैस बंद करके परोसिये। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here