यूपी के अमरोहा में घर से नग्न अवस्था में महिला का शव हुआ बरामद – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला का शव उसके ही घर में नग्न अवस्था में बरामद हुआ है. खेत से घर पहुंचे पति ने छत के रास्ते घर में पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पति ने महिला की हत्या और बलात्कार की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है.

घटना आदमपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले खरपडी गांव की है, जहां एक युवक अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ अपने परिवार से अलग घर में रहता था. किसान होने के कारण वह रात में भी अपने खेत पर ही सो जाया करता था. आज जब सुबह जब वह अपने घर पहुंचा तो घर का दरवाजा नहीं खुला. बहुत देर दरवाजा पीटने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर वह पड़ोस के घर से अपने घर की छत पर पहुंचा और घर के आंगन में बने जाल से झांककर देखा तो नीचे खून में लथपथ पत्नी नग्न अवस्था में पड़ी थी. जब धीर सिंह किसी प्रकार अपनी पत्नी के पास पहुंचा तो जब तक महिला की जान जा चुकी थी.

उसने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है फिलहाल पीड़ित ने पत्नी की हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई है और पुलिस से पूरे मामले का खुलासा करने की गुहार लगाई है. इस मामले में हसनपुर सर्किल के डिप्टी SP सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि थाना आदमपुर के गांव खरखड़ी में एक महिला की लाश घर में मिली है, अभी तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here