डायबिटीज के मरीज का ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दूध में के साथ मिलाकर दें ये 3 चीजें – 24×7 Khabre Fatafat

0
37

डायबिटीज की बीमारी आजकल आम बात हो गयी है. सभी घरों में एक न एक डायबिटिक पेशेंट होता ही है. डायबिटीज में सबसे अहम बात होती है शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना. ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को सबसे पहले अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. आपको ऐसी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे. आपको सही वक्त पर ये ध्यान देना चाहिए कि आपका शुगर लेवल कंट्रोल में है या नहीं. एक बार डायबिटीज की समस्या होने पर उसे जिंदगी भर झेलना पड़ता है. डायबिटीज के मरीज की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे कई तरह की दूसरी बीमारियां भी जल्दी परेशान करने लगती हैं. ऐसे में डाइट का ध्यान जरूर रखें. आपको पता होना चाहिए कि कौन सी चीजों का सेवन करें और कौन सी चीजों को नहीं खाना चाहिए. वैसे दूध तो सभी के लिए फायदेमंद ही साबित होता है, लेकिन डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को कभी भी यानी किसी भी वक़्त दूध पीना परेशानी में डाल सकता है. जानिये डायबिटीज में किस वक़्त दूध पीना चाहिए और किस तरीके से पीना चाहिए.

दूध में बादाम मिलाकर पिएं- डायबिटीज के मरीज को दूध में बादाम मिलाकर पीना चाहिए. बादाम में कई तरह के पोषक तत्त्व शामिल होते हैं जैसे विटामिन ई, विटामिन डी, प्रोटीन और फाइबर. इतना ही नहीं बल्कि बादाम के दूध में कैलोरी कम होती है जिसके कारण शुगर कंट्रोल में रहता है. इसलिए बादाम का दूध है सेहत के लिए एकदम फायदेमंद.

कैसे बनाएं

1- एक गिलास दूध लें
2- 5-6 बादाम को पीस लें या छोटे टुकड़ों में काट लें
3- दूध को उबालने के लिए रख दें और बादाम को दूध में डाल दें
4- उबलने के बाद थोड़ी देर ठंडा करके बादाम वाले दूध का सेवन करें

हल्दी वाला दूध पिएं- हल्दी में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है. हल्दी वाला दूध पीने से इंसुलिन का स्तर सही रहता है. इसलिए हल्दी वाला दूध ज़रूर पिएं.

कैसे बनाएं

1- एक गिलास दूध उबलने के लिए रख दें
2- उसमें 1 चम्मच हल्दी का पाउडर मिला दें
3- अच्छी तरह उबाल आने के बाद
4- ठंडा या गुनगुना करके हल्दी वाला दूध पिएं

दालचीनी दूध- दालचीनी वैसे तो सभी की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ख़ास फायदेमंद मानी जाती है. दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण शामिल होते हैं, जिससे शुगर लेवल सही रहता है. इस तरह से डाइबिटीज में मरीजों को शुगर लेवल को सही रखने के लिए दालचीनी के दूध का सेवन करना चाहिए.

कैसे बनाएं

1- एक गिलास दूध उबालने के लिए गैस पर चढ़ा दें
2- 2 से 3 दालचीनी का स्टिक दूध में डाल दें
3- अच्छी तरह उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें
4- गुनगुना करके दूध का सेवन कर लें

डायबिटीज में किस वक़्त करें दूध का सेवन?
डायबिटीज के मरीजों को दूध का सेवन हमेशा नाश्ते के वक़्त करना चाहिए. नाश्ते के वक़्त दूध का सेवन करने से दूध कार्बोहायड्रेट के पाचन को कम करता है और बढ़े ब्लड शुगर लेवल को कम करता है. इसलिए डायबिटीज के मरीज को हमेशा नाश्ते में ही दूध पीना चाहिए.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here