BP की समस्या को कंट्रोल करने के लिए करें ये तीन योगासन – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण उच्च रक्त चाप यानी हाई बीपी (High BP) की समस्या बहुत आम हो गई है। ऐसे में कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होने लगे हैं। वैसे बीपी कई कारणों की वजह से बढ़ सकता है। इस लिस्ट में अजीब जीवनशैली, फैमिली हिस्ट्री, उम्र, किडनी का रोग, मोटापा, व्यायाम न करना शामिल है। लेकिन अगर आप अब अधिक इसके शिकार हो गए हैं और आपको बीपी हाई रहने लगा है तो आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। जी दरअसल, इसके लिए कुछ योगा है जो आपको करने हैं और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इन 3 योगासनों से कंट्रोल करें हाई बीपी

बालासन- इस आसन को करने से बीपी संतुलित रहता है। बालासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। इसके बाद सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। अब सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें और हथेलियों और माथे को जमीन पर टिकाएं। ध्यान रहे इस दौरान श्वास-प्रश्वास का ध्यान रखें।

विरासन- इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। अपने हाथों को घुटनों पर रखें। अपने हिप्स को एड़ियों के ठीक बीच में लाएं और घुटनों के बीच की दूरी कम कर दें। अपनी नाभि को भीतर की ओर खींचें। कुछ देर इस मुद्रा में रहें, फिर आराम करें।

शवासन- इस आसान को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और आखें बंद कर लें। इसके बाद अपने पैरों को फैला लें। अपने पैरों को आराम दें। अपने हाथों को बॉडी के साइड में बिना टच करे रखें। हथेलियों को फैला लें। अपने पूरे शरीर को आराम दें।धीमी और गहरी सांस लें। कुछ देर इस मुद्रा में रहें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here