लखनऊ में इतने प्रत्याशी नहीं बचा सके अपनी जमानत, जानें 9 सीटों पर उतरे कितने उम्मीदवार – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

लखनऊ के सभी नौ विधानसभा में कुल 109 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े रहे। इनमें से 91 प्रत्याशियों ने अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। मात्र 18 प्रत्याशी ही जमानत बचा सके। इनमें से नौ प्रत्याशी विजयी रहे। चुनाव आयोग के फार्मूले के मुताबिक हर विधानसभा में कुल पड़े मतों के छठे हिस्से का वोट हर प्रत्याशी को मिलना चाहिए। पर लखनऊ के सभी नौ विधानसभा मिलाकर ऐसे 91 प्रत्याशी रहे जिन्हें कुल वोट का छंठा हिस्सा भी वोट नहीं मिल सका। लिहाजा इन प्रत्याशियों के जमानत जब्त माना जाएगा। 

लखनऊ के नौ विधानसभा सीटों में मलिहाबाद में खड़े 10 प्रत्याशियों में आठ की जमानत जब्त हुई। इसी प्रकार मोहनलालगंज में खड़े 11 प्रत्याशियों में नौ के, लखनऊ मध्य में खड़े 13 प्रत्याशियों में 11 के, बीकेटी में खड़े 12 प्रत्याशियों में 10 के, कैंट में खड़े 11 प्रत्याशियों में नौ के, सरोजनीनगर में खड़े 14 प्रत्याशियों में 12 के, लखनऊ पश्चिम में खड़े 11 प्रत्याशियों में नौ के, लखनऊ उत्तर में खड़े 13 प्रत्याशियों में 11 के व लखनऊ पूर्व में खड़े 14 प्रत्याशियों में 12 के जमानत जब्त हो गए।   

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here