पिपलानी इलाके में रहने वाली युवती के साथ उसके करीबी दोस्त ने किया दुष्‍कर्म, प्रकरण दर्ज – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

पिपलानी इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ उसके करीबी दोस्त ने दुष्‍कर्म कर दिया। पीड़िता इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। आरोपित उसे कई दिनों से शादी का झांसा देकर टरका रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर है।पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर के मुताबिक 19 साल की युवती निजी इंजीनियरिंग कालेज से पढाई कर रही है। वह अपने परिवार के साथ रहती है। उसके घर के पास ही अभिषेक नामक युवक रहता है। दोनों की पहले दोस्ती हुई और एक दूसरे को पसंद करने लगे। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अक्टूबर 2021 में एक दिन अभिषेक छात्रा को घुमाने के लिए निजामुद्दीन कालोनी स्थित होटल में लेकर गया। जहां उसके साथ ज्यादती की। पीडिता ने विरोध किया तो उसे शादी करने की बात कहते हुए चुप करा दिया। पिछले दिनों जब छात्रा ने शादी करने का दबाव डाला तो आरोपित ने उसक साथ अभद्रता करते हुए शादी इंकार कर दिया। उसके बाद छात्रा थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपित कई दिनों से उसे धमका भी रहा था। अब पुलिस आरोपित की खोजबीन में जुटी है, लेकिन वह प्रकरण दर्ज होने की भनक लगने के बाद से फरार ही फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपित की लोकेशन सीहोर जिले के आसपास मिली है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कई बार बनाया शिकार – आरोपित ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म कर चुका है। वह लगातार युवती के साथ ज्यादती कर रहा था। आरोपित पीड़िता को चुप रहने के लिए उसके परिजनों को मारने की धमकियां भी देता रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here