आज बन रहा हैं तीन शुभ योग, करें ये खास उपाय – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

बुधवार को शुभ संयोग बन रहा है। जी हाँ, कल यानी 9 मार्च बुधवार के दिन आप किसी नए काम की शुरूआत भी कर सकते हैं। वहीं इन शुभ योगों में की गई खरीदी भी घर की सुख-समृद्धि बढ़ाने वाली रहेगी। कल यानी बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा करना भी बहुत शुभ रहता है। वहीं इसके अगले दिन यानी 10 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा, इसके लिए बन रहा ये शुभ संयोग सभी कामों के लिए उत्तम फल देने वाला है। वहीं इसके बाद लंबे समय तक शुभ कार्यों पर रोक लगी रहेगी क्योंकि 14 मार्च से मल मास शुरू हो जाएगा, जो 14 अप्रैल तक रहेगा।

आप सभी को बता दें कि बुधवार के साथ तीन शुभ योगों के संयोग के चलते दिन उत्तम फलदायी है। जी दरअसल इस दिन कृत्तिका नक्षत्र में चंद्रमा होने से सिद्धि योग बन रहा है। इसी के साथ सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से रवियोग बना है और साथ ही तिथि, वार और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। वहीं इन 3 शुभ योगों में रुके हुए कार्य करने से सफलता मिलेगी। ऐसे में इस दिन सुबह नहाने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें और भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करें। ऐसा करने से व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी और सभी कार्य सिद्ध होंगे।

ध्यान रहे 9 मार्च, बुधवार को सिद्धि योग है, जो हर काम पूरा करने में मदद करता है। ऐसे में जरूरी निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत सिद्धि योग में ही करनी चाहिए। आपको बता दें कि झगड़े निपटाने या समझौता करने के लिए भी यह योग शुभ है और इस योग में किए गए कार्य से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here