महाशिवरात्रि पर इस विधि से शिव की करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

देवों के देव महादेव के प्राकट्य दिवस और शिव-पार्वती के विवाहोत्‍सव का पर्व महाशिवरात्रि इस बार बहुत धूम-धाम से मनाया जाने वाला है। बीते दो साल से कोरोना महामारी के बाद इस साल इस पर्व को झूमकर शिव भक्तों के द्वारा मनाया जाएगा। ऐसे में कहा जाता है कि अगर इस दिन पूरे भक्ति भाव और विधि-विधान से शिव जी की पूजा-आराधना की जाए तो भोलेनाथ सुख, संपत्ति, सेहत से लेकर हर चीज देते हैं। इसी के साथ ही मनचाही मुराद भी पूरी कर देते हैं। कल यानी 1 मार्च 2022, मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व है ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे कर सकते हैं आप पूजा।

ऐसे करें पूजा – महाशिवरात्रि के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं और स्‍नान करके साफ कपड़े पहन लें। अगर संभव हो तो महाशिवरात्रि पर व्रत रखें और इसके बाद शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। आपको बता दें कि शिवलिंग पर एक-एक करके जल, दूध, दही, शहद, घी आदि अर्पित करें। अंत में एक बार फिर से जल चढ़ाएं। वहीं इसके बाद भगवान शिव को चंदन, भभूत का तिलक लगाकर बेलपत्र, शमीपत्र, भांग, धतूरा, फल, फूल, मिष्ठान, पान, सुपाड़ी, इलायची, लौंग, इत्र और कुछ दक्षिणा अर्पित करें।

ध्यान रहे इस दौरान शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें। अंत में भगवान शिव को केसर युक्त खीर का भोग लगाएं और फिर सभी को उसका प्रसाद बांटें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह पूरे विध‍ि-विधान से महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से जीवन की सारी परेशानियां, बीमारियां, दुख दूर हो जाते हैं। इसी के साथ खूब सुख-समृद्धि, खुशहाल पारिवारिक जीवन मिलता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here