1 मार्च 2022 का राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….. – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

आज के समय में लोग अपनी राशि के अनुसार दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज महाशिवरात्रि पर हम आपको बताने जा रहे हैं आपका राशिफल। 

1 मार्च का राशिफल-

मेष- आज आप अपने और पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पैतृक सम्‍पत्ति पर ध्‍यान दें। इसके अलावा व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। आज आय में आशातीत सफलता मिलेगी और कोई समस्‍या नहीं है। आज पीली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ- आज किसी भी तरह का ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे अपमानित होने का भय हो। आज यात्रा ना करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। पैसों का दान करें। 

मिथुन- आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में कुछ दरार पड़ सकती है। एक-दूसरे को समझने में गलती कर सकते हैं। व्‍यापारिक और नौकरी के दृष्टिकोण से यह सही समय साबित होगा। शिव जी की अराधना करें। आज आप पर भोले बाबा की कृपा है। 

कर्क- आज स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित दिख रहा है। इसके अलावा प्रेम की स्थिति मध्‍यम है और व्‍यापार मध्‍यम है। आज कुल मिलाकर जीवन में बहुत कंफ्यूज वाली स्थिति रहेगी। आज धीरे-धीरे अच्‍छी स्थिति आ जाएगी और बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह- आज शत्रुओं की संख्‍या बढ़ गई है लेकिन कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा और बहुत तरह का ज्ञान मिलेगा। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलता रहेगा और स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

कन्‍या- आज मानसिक स्थिति बहुत विचलित करने वाली है। आज बहुत तरह की चीजें दिमाग में आएंगी इससे एक जगह ध्‍यान केंद्रित नहीं रख पाएंगे। बहुत शांत होकर चीजों को चुनें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।

तुला- आज कुछ नकारात्‍मक सोच वाले लोग भी घुस रहे हैं। अजीब स्थिति बनी है। आज सीने में विकार की आशंका है। इसके अलावा रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। इसी के साथ मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार सही चलता रहेगा। आज आप पर भोले बाबा की कृपा है। 

वृश्चिक- आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। इसके अलावा आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जा रहा है। आज व्‍यवसायिक सफलता मिल रही है। इसके अलावा स्‍वाथ्‍स्‍य ठीक है लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। इसी के साथ प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है।

धनु- आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ भी न बोल जाएं, अन्‍यथा परेशानी में आ जाएंगे। इसके अलावा अभी निवेश बिल्‍कुल न करें। किसी को रुपए-पैसे न दें। प्रेम की स्थिति ठीक कही जाएगी। समय बहुत अच्‍छा नहीं है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। आज आप पर भोले बाबा की कृपा है। 

मकर- आज बहुत कुछ चल रहा है जीवन में। इसके अलावा बहुत सारे विचार परेशान कर रहे हैं लेकिन पहले से बेहतर समय साबित होगा। बहुत परेशान न हों। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। इसी के साथ व्‍यापार आपका बहुत अच्‍छा हो जाएगा।

कुंभ- आज आपको खर्च परेशान कर रहा है। साझेदारी में समस्‍या आ रही है। इसके अलावा एक तरह से ऐसा लगेगा कि बहुत नुकसान हो रहा है। दवा में पैसे खर्च हो रहे हैं। थोड़ा खराब स्थिति कही जाएगी। बहुत जल्‍दी ठीक भी हो जाएगी। आज कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है।

मीन- आज आपकी आय में बढ़त होगी। जितना भी रुका हुआ धन था सब मिल जाएगा। आज आय के नवीन स्रोत बनेंगे।  धन के आगमन के पुराने सारे मार्ग सक्रिय हो जाएंगे। इसके अलावा थोड़ा विस्‍मयकारी सूचना मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आज आप पर भोले बाबा की कृपा है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here