उत्तराखंड में आज से फिर तीन दिन के लिए बदलेगा मौसम, बारिश- बर्फबारी का येलो अलर्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
39

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम रहने की संभावना जताते हुए 22 और 23 फरवरी को ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्र में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि, मंगल और बुधवार को गढ़वाल के अलावा कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

कुमाऊं मंडल अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।बुधवार को राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है।

25 को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। शेष मौसम शुष्क रहेगा। 25 के बाद अगले दो दिन बारिश में कमी आएगी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद  प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here