वाराणसी में चलती ट्रेन के नीचे गिरी महिला, IRCTC के कर्मचारियों ने बचाई जान – 24×7 Khabre Fatafat

0
50

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बुधवार को चलती ट्रेन (हिमगिरि एक्सप्रेस) में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला अचानक नीचे गिर गईं। संयोग से वहां मौजूद IRCTC के दो कर्मचारियों ने दौड़कर प्‍लेटफार्म और ट्रेन के बीच पटरियों पर गिरने से पहले उन्‍हें खींचकर बचा लिया। यह सारा वाकया स्‍टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अगर एक-दो सेकेंड की भी चूक हो जाती तो महिला की जान बचनी मुश्किल थी। कोच के दरवाजे से महिला के नीचे फिसलते ही आईआरसीटीसी कर्मचारी सुबोध श्रीवास्तव और असलम ने दौड़कर उन्‍हें पकड़ लिया और जान बचा ली। 

प्‍लेेेटफार्म नंबर पांच पर हुआ ये वाकया

हावड़ा से पठानकोट हिमगीरी एक्सप्रेस दोपहर 2.37 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई थी। ट्रेन चलने लगी लेकिन कुछ यात्री प्‍लेटफार्म पर छूट गए। इसमें एक महिला यात्री भी थीं। उन्‍होंने दौड़कर ट्रेन की वातानुकुलित बोगी में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म तथा पटरी के बीच आ गईं। यह देख आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव और असलम दौड़ पड़े। उन्‍होंने महिला का स्वेटर पकड़कर उन्‍हें बाहर खींच लिया।

गार्ड ने रुकवाई ट्रेन

गनीमत रही कि महिला को चोट नहीं आई। इसके बाद गार्ड ने लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई उन्‍हें उनकी बर्थ तक पहुंचवाया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here