पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में फिर से हुआ इजाफा – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

इस्लामाबाद, भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में फिर से इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के 12.03 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे पाकिस्तान की जनता में काफी आक्रोश है। पाकिस्तान की जनता ने पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर इमरान सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया है। बता दें कि, मंगलवार को सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 12.03 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 159.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

इमरान के मंत्री ने क्या कहा

द न्यूज इंटरनेशनल रिपोर्ट के अनुसार, इमरान सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री शिबली फराज ने जनता को कम ईंधन का उपयोग करने की सलाह दी । मंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान का अपना पेट्रोल होता या देश के पास तेल के कुएं होते तो अलग बात होती। वहीं, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के लिए पाकिस्तान की इमरान सरकार की कड़ी आलोचना की है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा, इस सरकार का हर आदेश नए विनाश का संदेश है। पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में 12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लोगों को कुचलने के समान है। इस सरकार के हर समर्थक को देखना चाहिए। उसने पाकिस्तान को किस अत्याचारी को सौंप दिया है। इस बदलाव से देश का क्या होगा?

इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 12.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 9.53 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मिट्टी के तेल में 10.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। नवीनतम वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 147.82 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 159.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 144.622 रुपये से बढ़कर 154.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा, मिट्टी के तेल की कीमत 116.48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 126.56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। नई कीमतें मंगलवार मध्यरात्रि से लागू हुई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here