हमेशा ही अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की पंगा गर्ल कही जाने वाली कंगना रनौत आजकल अपने नए शो को लेकर चर्चाओं में हैं। आप सभी जानते ही होंगे वह अपने बेबाक अंदाज के मशहूर हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री हैं। अब इन दिनों अदाकारा अपने एक शो को लेकर चर्चा में हैं। जी दरअसल, फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीतने के बाद अब कंगना जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। मिली जानकारी के तहत एक्ट्रेस जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने को तैयार हैं।

जी दरअसल कंगना जल्द ही ओटीटी पर आने वाले अपने रियलिटी शो लॉकअप में नजर आएंगी। वह इस शो को होस्ट करने वाली है। अब इन सभी के बीच एक्ट्रेस ने अपने इस रियालिटी शो का ट्रेलर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। एकता कपूर द्वारा बनाए जा रहे इस शो की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक थे और ऐसे में अब इसका ट्रेलर दर्शकों की बेताबी और बढ़ा चुका है।
आप सभी को बता दें कि इस रियलिटी शो में अभिनेत्री कंगना रणौत जेलर बन अपना धाकड़ रूप दिखाने वाली है। फिलहाल सामने आए इस ट्रेलर की शुरुआत में कंगना कहती हैं, ‘एक ऐसी जगह जहां रहना किसी सपने से कम नहीं, बुरे सपने से कम नहीं, वह है यह लॉकअप। यहां सेलेब्स की हाई क्लास जरूरतों का पूरा ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जाएगा। लेकिन हम इन सेलिब्रिटीज की तकलीफ के बारे में जरूर सोचेंगे। इसलिए हथकड़ी के साथ इन्हें मिलेगा ऐसे कंटेस्टेंट्स का साथ जिनका यह खून पी जाएंगे।’ अब यह देखना होगा कि शो कितना धमाकेदार होने वाला है?
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















