अमेरिका का बड़ा दावा, रूस कभी भी यूक्रेन पर कर सकता हैं हमला – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

वाशिंगटन, रूस ने यूक्रेन की सीमा से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा किया है। रूस ने कहा है कि वो यूक्रेन की सीमा पर तैनात अपने सैनिकों और हथियारों को वापस लौटा रहा है। हालांकि, अमेरिका ने रूस के दावे को भ्रामक बताया है। अमेरिका ने कहा कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूस मनगढ़ंत वजह का हवाला देकर यूक्रेन पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमले के रूस के दरवाजे अभी भी खुले हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान साकी ने कहा कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि रूस के अपनी सेना को वापस बुलाने के दावे पर यकीन नहीं किया जा सकता है। सीमा पर अभी भी तनाव की स्थिति है।

अमेरिका की चेतावनी

समाचार एजेंसी एएनआइ ने सीएनएन के हवाले से कहा कि घुसपैठ के लिए एक मनगढ़ंत बहाने में डोनबास क्षेत्र में सामूहिक कब्रों के बारे में रिपोर्ट शामिल हो सकती है। साकी ने कहा कि हमें अंदेशा है कि रूस यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘रूसी सेना सीमा पर खड़ी है। रूस क्या कहता है और क्या करता है।’

गौरतलब है कि रूस ने सैनिकों की वापसी के कुछ वीडियो जारी किए हैं। हालांकि, अमेरिका, नाटो और यूक्रेन को तैनाती में कमी होने के सुबूत फिलहाल नहीं मिले हैं। वहीं यूक्रेन सरकार ने कहा है कि उसके ठिकानों पर रूस के साइबर हमले जारी हैं। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट को मंगलवार को हैक किया गया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here