वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

नई दिल्ली, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज हो रही है। कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में यह मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले ओपनर केएल राहुल, आलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंग्टन सुंदर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय टीम पहले टी20 में कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी सबको इसकी उत्सुकता है।

ओपनिंग में इशान- रोहित

टी20 में भारत के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी हिट है लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ इशान किशन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल होने की वजह से राहुल सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। वैसे विराट कोहली को भी ओपनिंग में रोहित के साथ भेजा जा सकता है।

विराट, रिषभ, सूर्यकुमार मिडिल आर्डर में

बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर विराट कोहली नजर आएंगे इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को भेजा जा सकता है। वहीं इसके ठीक बाद सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी आती है। वैसे कोच राहुल द्रविड़ मैच की स्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी में परिवर्तन भी कर सकते हैं।

श्रेयस, दीपक और शार्दुल नीचले क्रम में

बल्लेबाजी के लिए नीचले क्रम में मजबूती देने के लिए श्रेयस अय्यर को छठे स्थान पर रखा जा सकता है। इसके बाद गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में दम दिखाने वाले दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर की बारी आएगी।

कुलचा की जोड़ी को मिलेगा मौका

कुलदीप यादव को वाशिंग्टन सुंदर को चोटिल होने के बाद टी20 सीरीज में मौका दिया गया है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा स्पिन जोड़ी कुलचा यानी युजवेंद्र चहल और कुलदीप को साथ उतार सकते हैं।

तीन तेज गेंदबाज

मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी दल का नेतृत्व करेंगे उनको दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर का साथ मिलेगा। ये तीनों ही टीम के लिए विकेट चटकाने का काम करते रहे हैं। दीपक को शुरुआती ओवर में विकेट हासिल करने के लिए जाना जाता है जबकि जोड़ी तोड़ने में शार्दुल माहिर हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here