Ind vs WI: सुनील गावस्कर के अनुसार भारतीय टीम को खल रही इस स्टार खिलाड़ी की कमी – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

नई दिल्ली, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 237 रन ही बना सकी। ऐसे में दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया को निचले क्रम में रवींद्र जडेजा की कमी खल रही है। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि यह स्टार आलराउंडर रन बनाने के साथ-साथ विकेट लेता है और फील्डिंग भी शानदार करता है, लेकिन दुर्भाग्य से वह टीम में नहीं है।

रिषभ पंत के ओपनिंग और केएल राहुल के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराने के फैसले से गावस्कर खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि दोनों को टीम में अलग-अलग भूमिकाओं के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं मैं रिषभ पंत को ओपनर के तौर पर देखकर हैरान था। मैंने हमेशा महसूस किया है कि वह शायद 6 या 7 पर बेहतर हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि टीम कैसी चल रही है। वह फिनिशर होने चाहिए। मुझे लगता है कि राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित के साथ उतरने चाहिए और सूर्यकुमार यादव को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।’

गावस्कर ने आगे कहा, ‘फिर नंबर 5 पर आपके पास रिषभ पंत और फिर वाशिंगटन सुंदर जैसा कोई होता। मत भूलिए कि टीम इंडिया को सातवें नंबर पर रवींद्र जडेजा की कमी को महसूस कर रही है। वह इस क्रम पर खूब रन बना रह थे और बड़े शाट खेल रहे थे। शानदार फील्डर होने के साथ-साथ वह विकेट चटकाते थे। उनकी इस भारतीय टीम को बहुत कमी महसूस हो रही है।’ बता दें कि रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here