भारतीय टीम ने की वनडे मैच जीतकर पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकार्ड की बराबरी – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

नई दिल्ली, सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 44 रन से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान के एक वर्ल्ड रिकार्ड की भी बराबरी कर ली। टीम ने लगातार 11वीं बार विंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है। 2007 से लेकर 2022 के दौरान दोनों टीमों के बीच 11 सीरीज खेली गई है और सभी सीरीज टीम इंडिया ने अपने नाम किया है।

वहीं पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को साल 1996 से 2021 के बीच लगातार 11 बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम करने के मामले में टीम इंडिया, पाकिस्तान के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान ने जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1999 से 2017 के बीच लगातार 9 बार द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है,तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने साल 1995 से 2018 के बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 बार द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है। इसके अलावा टीम इंडिया ने साल 2007 से 2021 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 9 बार द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है।

दूसर वनडे मैच में सूर्यकुमार ने 84 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 64 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से भारत ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। हालांकि, वेस्टइंडीज के लिए लक्ष्य आसान था, लेकिन प्रसिद्ध ने शुरुआती झटके देकर वेस्टइंडीज को लक्ष्य की पहुंच से दूर कर दिया। प्रसिद्ध ने अपने छोटे से वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नौ ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके, जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here