गहराइयां को मिला A सर्टिफिकेट, इस दिन होगा रिलीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। जी दरअसल जल्द ही वह अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा संग फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म कल यानी 11 फरवरी को रिलीज हो रही है। हालाँकि रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से ए सर्टिफिकेट मिला है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत फिल्म को एक भी कट के बिना क्लीयर कर दिया गया है। इसी के साथ फिल्म में बोल्ड सीन्स होने की वजह से इसे ए सर्टिफिकेट मिला है।

आप सभी को बता दें कि शकुन बत्रा द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में आज कल के कॉम्प्लेक्स रिलेशनशिप के बारे में दिखाया है। इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं जो ट्रेलर में आप सभी देख चुके होंगे। इन सीन्स को लेकर काफी सुर्खियां भी बन रहीं हैं हालाँकि दीपिका को इनसे मतलब नहीं है। आप सभी को बता दें कि इस फिल्म के शकुन ने इंटीमेसी डायरेक्टर को हायर किया था। जी दरअसल, शकुन चाहते थे कि हर डिपार्टमेंट की तरह इसे भी उतना ही महत्व मिलना चाहिए।

इसी के साथ ही वह यह भी चाहते थे कि एक्टर्स इन सीन्स को फिल्माते हुए सेफ और सिक्योर रहें। आप सभी को बता दें कि बीते बुधवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें फिल्म की पूरी टीम के साथ बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए थे और सभी को फिल्म बहुत पसंद आई। दीपिका पति रणवीर ने तो इस दौरान खूब धमाल मचाया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here