गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना हुआ रिलीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। आप सभी को बता दें कि बीते दिनों फिल्म का बेहतरीन ट्रेलर जारी हुआ था जिसे खूब पसंद किया गया था। अब इन सभी के बीच फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल है- ‘ढोलिड़ा’ (Dholida)। इसे आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है जो आप देख सकते हैं। बीते मंगलवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए गाने की पहली झलक दिखाई थी, उसी के बाद से आलिया के फैंस उनके इस गाने को देखने के लिए बेकरार थे। वहीं अब गाने के रिलीज होने के बाद आलिया और गाने को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

आप देख सकते हैं इस गाने में आलिया का डांस बेहतरीन है और डांस करते-करते वह बुरी तरह थक जाती हैं। इस गाने में आलिया भट्ट एक सफेद साड़ी में बहुत ही दबंग अंदाज में एक सड़क से गुजरते हुए नजर आती हैं। वहीं इस दौरान हर कोई उनका अभिवादन करता है। इस गाने को देखकर लग रहा है मानो किसी त्योहार का जश्न मनाया जा रहा है। आप देख सकते हैं आलिया भट्ट कई महिलाओं से घिरी हुई हैं, जो उन्हें चीयर कर रही हैं। आपको बता दें कि आलिया के गाने ‘ढोलिड़ा’ की कोरियोग्राफी कृति महेश ने की है।

गाने को साहिल हाडा ने कंपोज किया है और इसे गाया जान्हवी श्रीमंकर ने है। फिल्म के बारे में बात करें तो आलिया भट्ट की ये फिल्म बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा है। आलिया भट्ट फिल्म में काठियावाड़ की रहने वाली गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं, जो बाद में कमाठीपुरा की एक चर्चित हस्ती बन जाती है। आपको बता दें कि गंगूबाई को 500 रुपये में अपने ही पति के द्वारा बेच दिया जाता है और फिर वह एक से दूसरे हाथ बिकते-बिकते कमाठीपुरा की एक दमदार महिला बन जाती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here