दिल्ली में नई आबकारी नीति के तहत फ्रूट जूस की तरह ट्रेटा पैक में मिलेगी शराब – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

नई दिल्लीः नई आबकारी नीति लागू होने के बाद दिल्ली में शराब की दुकानों से लेकर कीमतों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. राजधानी में शराब के कई तरह के नए ब्रांड भी रजिस्टर हुए हैं. वहीं, शराब का शौक रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अब दिल्ली में फ्रूट जूस की तरह ट्रेटा पैक में शराब मिलेगी.

अप्रैल से होगी बिक्री शुरू

ट्रेटा पैक में शराब की बिक्री को लेकर आबकारी विभाग ने मंजूरी दे दी है. दिल्ली में यह पहली बार होगा, जब इस तरह के पैक में शराब मिलेगी. हालांकि, ट्रेटा पैक में शराब की बिक्री 1 अप्रैल से शुरू होगी, क्योंकि वित्तीय वर्ष की शुरुआत दिल्ली में इसी महीने से होती है. ऐसे में शराब का कारोबार करने वाली सभी कंपनियां 1 अप्रैल से ही अपने ब्रांड को रजिस्टर कराएंगी.

बोतलों से हो सकती है सस्ती

शराब की बोतलों के अक्सर टूटने की आशंका होती है. कई बार हाथ से गिरने से ग्राहक को नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में शराब के शौकीनों के लिए ट्रेटा पैक एक अच्छा विकल्प है. यह पकड़ने में हल्का होती है और इसे आसानी से कैरी भी किया जा सकता है. वहीं, ट्रैटा पैक में मिलने वाली शराब परंपरागत बोतलों से सस्ती भी होती है.

दिल्ली में खुल चुकी हैं 552 शराब की नई दुकान

दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद शराब के कारोबार का प्राइवेटाइजेशन हो गया है. यहां केवल निजी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होती है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 849 दुकानों का आवंटन किया था, जिनमें से 552 दुकानें खुल चुकी हैं. वहीं, अब तक शराब के विभिन्न 692 ब्रांड रजिस्टर हो चुके हैं. इनमें व्हिस्की के 219, रम के 46, बीयर के 88, वोदका के 67, वाइन के 216 औ ब्रांडी के 6 ब्रांड शामिल हैं.

शराब पर मिल रही है छूट

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में नई आबकारी नीति लागू होने का असर दिखने लगा है. नई एक्साइज पॉलिसी के अनुसार, दिल्ली में रिटेलर्स को यह छूट है कि वे अपने स्‍टॉक की कीमत खुद तय कर सकते हैं. ऐसे में कई वेंडर्स ने 30% से 40% डिस्‍काउंट देना शुरू कर दिया है. यह डिस्काउंट न सिर्फ भारतीय ब्रांड्स पर, बल्कि इम्‍पोर्टेड ब्रांड्स भर भी मिल रहा है.

NCR की तुलना में सस्ती है शराब

गुरुग्राम में Chivas Regal (12 Years) 2,150 रुपये में मिल रही है. तीन बोतल एक साथ लेने पर 150 रुपये डिस्‍काउंट मिलता है. दिल्‍ली में कुछ स्‍टोर्स पर इसकी एक बोतल 1,890 रुपये में मिल रही है. जबकि, दिल्ली में Chivas Regal का MRP 2,920 रुपये है. यानी 1,000 रुपये से ज्‍यादा का डिस्‍काउंट मिल रहा है. दिल्‍ली की ही एक और दुकान पर यही ब्रांड 1,995 रुपये में मिल रहा है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here