‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’: डूब रही थी नाव, Video कॉल के दौरान महिला की पड़ी नजर, बचा ली जान

0
18
बॉस के साथ जूम कॉल पर चल रही थी मीटिंग

बॉस के साथ जूम कॉल पर चल रही थी मीटिंग

घटना इसी सप्ताह के मंगलवार की है जब पाम हार्घ्ट अपने बॉस के साथ जूम कॉल पर एक मीटिंग कर रही थीं। वो दिन काफी साफ था और पाम वीडियो कॉल पर अपने दक्षिण-पूर्व में लगभग 30 मील की दूरी पर स्थित बॉस और अन्य सहकर्मियों के साथ मीटिंग कर रही थीं। मीटिंग के दौरान अचानक उनकी नजर करीब 1 मील दूर उठ रहे काले धुएं पर पड़ी। पाम ने एहसास हुआ कि एक नाव समुद्र में डूब रही है।

समुद्र से उठ रहा था काला धुआ

समुद्र से उठ रहा था काला धुआ

मैसाचुसेट्स के मार्शफील्ड में रहने वाली पाम ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढ़ाई बजे की है। उनकी नजर आसमान में उठ रहे काले धुएं के बादल पर पड़ी। यह धुआं उनके घर से करीब एक मील दूर था, लेकिन उन्हें कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदिकारियों ने जानकारी दी कि बिंग बिंग नाम की एक वाणिज्यिक मछली पकड़ने वाली नाव मैसाचुसेट्स के स्किट्यूएट के पास तड़के हुए समुद्र में गायब हो गई थी।

30 सेकंड में गायब हो गई नाव

30 सेकंड में गायब हो गई नाव

कोरोना वायरस महामारी के चलते एक पेमेंट प्रॉसेस कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रहीं पाम ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में विस्तार से बताया। पाम ने कहा, मैंने अपने कलीग से कुछ कहा, जिन्होंने इसे नजर अंदाज कर दिया। मेरे बॉस एलए में हैं, देखते ही देखते नाम 30 सेकंड बाद पानी में गायब हो गई। मेरा मुंह खुला का खुला रह गया। इसके बाद मैं मीटिंग को बीच में छोड़कर उठ गई और 911 पर कॉल किया।

पाम ने तुरंत किया ये काम

पाम ने तुरंत किया ये काम

पाम ने कहा, मुझे अंदाजा था कि किसी और ने भी पानी में डूबती नाव को देखा है और मदद के लिए आपातकालीन सेवा से संपर्क किया होगा। लेकिन सिचुएट के अग्नि प्रमुख जॉन पी. मर्फी के अनुसार इस हादसे के बार में जानकारी देने वाली पाम इकलौती इंसान थीं। हालांकि पैम की समझदारी से डूब रही नाव पर सवार तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाव पर सवार लोग पिछले 45 मिनट से पानी में थे और हाइपोथर्मिया का शिकार होने लगे थे।

पानी में पलट गई थी नाव

पानी में पलट गई थी नाव

जॉन पी. मर्फी ने कहा, पान ने सही समय पर नाव को डूबते देखा होगा और उन्होंने कई लोगों की जान बचा ली। मर्फी ने कहा कि तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनके ठीक होने की उम्मीद है। मर्फी ने कहा, यह संभावना है कि ड्रेजिंग के लिए नाव के उपकरण का हिस्सा किसी चीज पर फंस गया हो, जिससे जहाज पलट गया हो। बचाए गए चालक दल के सदस्यों में से एक, जो रॉडरिक ने कहा कि नाव पलटने से पहले ही अपने स्टारबोर्ड की ओर झुकना शुरू कर दिया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here