जेफ बेजोस ने बनवाई दुनिया की सबसे बड़ी बोट, रास्ते में आया ऐतिहासिक पुल अब टूटेगा, लोग बरसाएंगे अंडे

0
18
ऐतिहासिक कोनिंग्सहेवन ब्रिज को हटाने का मामला

ऐतिहासिक कोनिंग्सहेवन ब्रिज को हटाने का मामला

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर जेफ बेजोस अपनी सुपरबोट को रास्ता देने के लिए ऐतिहासिल पुल को तोड़ने की बात सामने आ रही है, जो सदियों पुराना है। ऐसे में विशालकाय नौका जिसका नाम Y721 है, उसको लेकर एक बार फिर विवादों में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नीदरलैंड के रॉटरडैम में उनकी बोट फंस गई है। सीएनएन बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को एक बयान में कहा गया है कि डच शहर को एक स्थानीय शिपबिल्डर से ऐतिहासिक कोनिंग्सहेवन ब्रिज को हटाने का अनुरोध मिला है ताकि सुपरयाच समुद्र में जा सके।

पुल के तोड़ने के बाद करना होगा भुगतान

पुल के तोड़ने के बाद करना होगा भुगतान

वहीं रॉटरडैम के अधिकारियों ने कहा कि शिपबिल्डर को अभी भी परमिट के लिए आवेदन करने की जरूरत है। साथ ही कहा कि गया कि परमिट को मंजूरी देने से पहले, जहाज निर्माण उद्योग में नौकरियों सहित पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव के साथ-साथ पुल की संरचना के संरक्षण पर विचार करेगा। इसी के साथ कहा कि शिपबिल्डर को पुल को ध्वस्त करने के लिए भुगतान करना होगा।

दुनिया की सबसे विशालकाय बोट Y721

दुनिया की सबसे विशालकाय बोट Y721

जानकारी के मुताबिक रॉटर्डम में फंसे सुपरयाच, जो कि दुनिया की सबसे विशालकाय बोट है। वो इतनी बड़ी है कि उसको रास्‍ता देने के लिए रॉटर्डम शहर में स्थित ऐतिहासिक पुल के एक हिस्‍से को तोड़ना पड़ेगा। ऐसे में जैसे ही यह खबर सामने आई तो वहां के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वो बुरी तरह से भड़क गए। एक तरफ दावा किया जा रहा है कि रॉटर्डम शहर के प्रशासन ने इस को जहां मंजूरी दे दी है कि तोड़फोड़ की जा सकती है, वहीं दूसरी तरफ वहां के लोगों ने बोट पर भारी संख्या में अंडे बरसाने की चेतावनी दी है।

 417 फीट ऊंची बोट की कीमत 3.65 अरब रुपए

417 फीट ऊंची बोट की कीमत 3.65 अरब रुपए

खबरों की मानें तो जेफ बेजोस की इस लग्जरी बोट की ऊंचाई करीब 417 फीट है, जिससे बनाने में 43.65 अरब रुपए खर्च किए गए हैं। अब यह बोट पहली बार समुद्र में उतरने के लिए तैयार तो है, लेकिन बेजोस की बोट के रास्ते में वहां का सबसे पुराना पुल रोड़ा बनकर खड़ा है। बता दें कि पुल नीदरलैंजड के रॉटर्डम में है और इस बोट को उसी के पड़ोसी शहर अल्ब्लैसरडैम में ओसेना शिपयार्ड में बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस पुल के नीचे से 130 फीट तक के जहाजों को निकलने की अनुमति है, लेकिन जेफ बेजोस के जहाज की ऊंचाई इतनी है, अब इसे तोड़ना पड़ेगा।

अंडे बरसाएंगे लोग, जानिए पुल का इतिहास

अंडे बरसाएंगे लोग, जानिए पुल का इतिहास

इधर, अपने शहर के ऐतिहासिक पुल के तोड़ने की खबर के बाद लोगों में गुस्सा है और उन्होंने इस बोट पर अंडे फेंकने का फैसला किया है, जिसके तहत रॉटर्डम शहर के 4 हजार से ज्यादा लोगों ने फेसबुक पर दावा किया है कि वो इस नाव पर अंडे बरसाएंगे। आपको बता दें कि इस पुल की कहानी काफी पुरानी है। 144 साल पुराने कोनिंग्सहेवन ब्रिज को सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान हिटलर की नाजी सेना ने इस पर बमबारी की थी, जिसके बाद साल 1878 में इसे फिर से बनाया गया। वहीं साल 2017 में इसकी फिर से मरम्मत हुई थी, जिसके बाद वहां की काउंसिल ने वादा किया था कि फिर कभी इससे छेड़छाड़ नहीं होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here