बिना अनुमति 40 गाड़ियों का काफिला निकालने पर बसपा प्रत्याशी व तीन सौ समर्थकों पर दर्ज हुआ मुकदमा…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

पनियरा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता व महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश चौरसिया और उनके 300 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। टिकट मिलने के बाद पहली बार यहां पहुंचे ओमप्रकाश चौरसिया गुरुवार को दिन में ढाई बजे वाहनों के काफिले के साथ भ्रमण पर निकले थे। काफिले में 40 वाहन थे। इसी दौरान पनियरा कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर प्रशासन के उडनदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) ने काफिले को रोक लिया।

काफिले में शामिल थे 40 वाहन

पनियरा के थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाड गुरुवार को दुर्गा मंदिर चौराहे पर जांच कर रहा था। इसी दौरान बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश चौरसिया 40 वाहनों का काफिला लेकर आ पहुंचे। वाहनों और जुलूस के संबंध में जब उनसे अनुमति आदेश की मांग की गई, तो वह कोई आदेश नहीं दिखा सके। जिसके बाद फ्लाइंग स्क्वाड टीम के प्रभारी अजीत सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक संजय यादव ने ओमप्रकाश चौरसिया और उनके 300 अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध थाने में महामारी एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। निर्वाचन आयोग को भी इससे संबंधित रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

सत्ता पक्ष के इशारे पर हुई कार्रवाई

वहीं ओमप्रकाश चौरसिया ने बताया कि उनकी गाडियों पर चुनाव प्रचार से संबंधित कोई स्टीकर नहीं लगा था। वाहनों का काफिला लेकर नहीं चल रहे थे। सत्ता पक्ष के इशारे पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here