स्मृति ईरानी ने संसद की सीढ़ियों पर मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखिए VIDEO

0
30
राहुल गांधी की तरफ देखा, नहीं हुई कोई बात

राहुल गांधी की तरफ देखा, नहीं हुई कोई बात

इसके अलावा स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह राहुल गांधी की तरफ एक बार देखती हैं, लेकिन दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई। लोकसभा की सीढ़ियों पर दोनों नेता अलग-अलग छोर पर खड़े दिखे। एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के पास खड़े दिखते हैं तो वहीं स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ बात करती दिख रही हैं।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने भी दिया मुलायम सिंह यादव को सहारा

केंद्रीय मंत्री नकवी ने भी दिया मुलायम सिंह यादव को सहारा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी संसद में मुलायम सिंह यादव को सहारा देते दिखे। हालांकि, दोनों नेताओं में कुछ देर बात होती भी दिखी। बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को आगरा में थीं। यहां उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ‘गायब’ थी और अब भी ‘गायब’ है, क्योंकि उसने चुनावों में हार को ‘स्वीकार’ कर लिया है।

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत

संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरू हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here