बजट से ठीक पहले नए मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति, डॉ वी अनंत नागेश्वरन बने देश के नए CEA

0
55

Business

oi-Bavita Jha

|

Google Oneindia News

ई दिल्ली, 28 जनवरी। बजट 2022 से ठीक पहले केंद सरकार ने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने डॉ वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) नियुक्त कर दिया। वित्त मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई और कहा गया कि डॉ वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और आज से ही उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

 Dr V Anantha Nageswaran appointed as the Chief Economic Advisor (CEA) for Union Finance Ministry.

आपको बता दें कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार आम बजट 2022 पेश करेगी। बजट से ठीक पहले 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इस अहम कार्यों से ठीक पहले आज सरकार ने नए सीईओ की नियुक्ति कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल दिसंबर में ही खत्म हो गया था, जिसके बाद से अब तक नए CEA की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अब सरकार ने डॉ वी अनंत नागेश्वर को सीईए नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि डॉ वी आनंत नागेश्वर ने 1985 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजेमेंट (IIM), अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है। बिजनेस और आर्थिक मामलों की उन्हें व्यापक जानकारी है। वो IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में प्रधानमंत्री के इकोनॉमिक एडवायजरी काउंसिल में अहम रोल निभाया और इसके अलावा क्रेडिट सुइस एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के एग्जिक्यूटिव के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।

Budget 2022: कोरोना खा गया बजट का 'हलवा', 'सीक्रेट रूम' में बंद अधिकारी, जानिए कितना अलग होगा इस बार का बजटBudget 2022: कोरोना खा गया बजट का ‘हलवा’, ‘सीक्रेट रूम’ में बंद अधिकारी, जानिए कितना अलग होगा इस बार का बजट

English summary

Dr V Anantha Nageswaran appointed as the Chief Economic Advisor (CEA) for Union Finance Ministry.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here