कनाडा ने भारतीय यात्रियों को दी बड़ी राहत, कोविड-19 जांच से संबंधित विशेष नियम हटाया

0
20

International

oi-Anjan Kumar Chaudhary

|

Google Oneindia News

ओटावा, 28 जनवरी: भारत और कनाडा के बीच अब यात्रा करना आसान हो जाएगा। क्योंकि, कनाडा ने भारतीय यात्रियों से संबंधित कोविड-19 जांच के विशेष नियम को हटा लिया है, जिसकी वजह से अब यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। कनाडा सरकार ने भारत के लिए ट्रैवल एडवाइजरी में सुधार करते हुए अब दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थित एकमात्र लैबोरेटरी से ही बोर्डिंग से पहले निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लेने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब भारत से कनाडा जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए वही मानदंड लागू होंगे, जो बाकियों के लिए भी जरूरी हैं।

Canada has abolished the requirement of India-specific Covid-19 related to travelers

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक खास लैब से टेस्टिंग की अनिवार्यता खत्म
वैसे कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से बोर्डिंग से पहले निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट रखना अभी भी अनिवार्य है, लेकिन अब इसे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब से हासिल किया जा सकता है। बता दें कि कनाडा में प्रवेश पूरी तरह से वैक्सीनेटेड यात्रियों के लिए ही सीमित है। भारत में इस्तेमाल होने वाली दोनों वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन को कनाडा में मान्यता मिल चुकी है। यही नहीं अगर भारतीय यात्री कनाडा के लिए कोई कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ते हैं तो उनके लिए भी अब किसी तीसरे देश में भी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लेने की आवश्यकता नहीं रह गई है। वैसे कनाडा पहुंचने पर यात्रियों की रैंडम कोविड टेस्टिंग की जा सकती है।

Canada has abolished the requirement of India-specific Covid-19 related to travelers

पहले क्या हो रही थी दिक्कत ?
इससे पहले भारत के यात्रियों के लिए जो कनाडा की ट्रैवल एडवाइजरी थी, उसमें दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थित जीनेस्टिंग्स कंपनी की एकमात्र लैब से ही बोर्डिंग से पहले टेस्टिंग करवाना अनिवार्य था। इसकी वजह से दिल्ली से कनाडा के किसी भी जगह के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी हो रही थी। क्योंकि टेस्ट रिपोर्ट लेने में आठ से नौ घंटे तक लग जाते थे। वह टेस्ट भी डिपार्चर से 18 घंटे पहले ही करवाना होता था; और अगर यात्री को भारत से किसी तीसरे देश की कनेक्टिंग फ्लाइट से कनाडा जाना होता था तो वहां का भी प्री-डिपार्चर निगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट की दरकार होती थी।

Canada has abolished the requirement of India-specific Covid-19 related to travelers

इसे भी पढ़ें- Bharat Biotech को बूस्टर डोज की टेस्टिंग के लिए मिली मंजूरी, DCGI ने किया अप्रूवइसे भी पढ़ें- Bharat Biotech को बूस्टर डोज की टेस्टिंग के लिए मिली मंजूरी, DCGI ने किया अप्रूव

पिछले सितंबर से लागू था परेशान करने वाला नियम
वैसे कनाडा ने अभी भी ओमिक्रॉन वेरिएंट के जोखिम को देखते हुए बाहर जाने वाले यात्रियों को गैर-जरूरी यात्री के खिलाफ चेतावनी दे रखी है। लेकिन, यह निर्देश कनाडा से जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए है, न कि वहां पहुंचने वालों के लिए। कनाडा ने भारत से संबंधित विशेष यात्रा नियम पिछले साल सितंबर में तब लागू किया था, जब उसने दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट पर लगी पाबंदी हटाई थी। यह पाबंदी पिछले साल अप्रैल में भारत में आई कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगाई गई थी, जब डेल्टा वेरिएंट की वजह से भारी तबाही मची थी।

English summary

Canada has abolished the requirement of India-specific Covid-19 related to travelers

Story first published: Friday, January 28, 2022, 20:36 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here