बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में पाक के 10 सैनिक मारे गए

0
23

International

oi-Ankur Singh

|

Google Oneindia News

कराची,28 जनवरी। आतंकी हमले में पाकिस्तान के 10 सैनिक मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों ने बलोचिस्तान प्रांत के केच जिले में सेना के चेकपोस्ट पर हमला कर दिया, जिसमे पाक सेना के 10 सैनिक मारे गए। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकियों ने यह हमला 25-26 जनवरी की रात में किया था। पाक सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी में पाक सेना के 10 सैनिक मारे गए जबकि एक आतंकी और कई अन्य लोग इस हमले में घायल हो गए। सर्च ऑपरेशन में तीन आतंकियों को पाक सेना ने पकड़ लिया है।

pak

पाक सेना ने बयान में कहा है कि पाकिस्तान की सेना पाक की जमीन से आतंकियों को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध है, फिर इसकी कोई भी कीमत हमे चुकानी पड़े। अभी तक इस हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। गौर करने वाली बात है कि बलूचिस्तान की सीमा इरान और अफगानिस्तान से मिलती है और यहां पर पिछले काफी समय से हिंसक विद्रोह चल रहा है। इससे पहले भी बलूचिस्तान के विद्रोही संगठनों ने यहां पर कई बार हमले किए हैं, जिसमे इन लोगों ने चीन-पाकिस्तान इकोनोमिक कॉरिडोर के प्रोजेक्ट को निशाना बनाया था।

इसे भी पढ़ें- स्पेशल फार्मूले के जरिए प्रोफेसर ने निकाली पृथ्वी की कुल कीमत, जानें कितने में खरीदा जा सकता है हमारा ग्रहइसे भी पढ़ें- स्पेशल फार्मूले के जरिए प्रोफेसर ने निकाली पृथ्वी की कुल कीमत, जानें कितने में खरीदा जा सकता है हमारा ग्रह

इससे पहले 5 जनवरी को भी दो सैनिक और कई आतंकी यहां हुए हमले में मारे गए थे। पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि सेना का पहले लक्ष्य है कि आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जमीन से हर आतंकी को मार गिराएंगे। जनरल बाजवा ने कहा था कि हम अपने सैनिकों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे, पाकिस्तान में फिर से पूरी तरह से शांति की बहाली होगी।

English summary

10 Pakistani soldier killed in terror attack in Balochistan province.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here