
नैना ने किए कई खुलासे
एक्ट्रेस नैना सिंह ने ये सभी बातें टाइम्स ऑफ इंडिया से जाता बातचीत में कही। नैना ने बताया कि ‘कुमकुम भाग्य’ छोड़ने के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इस दौरान उनके हाथ से 3 बड़ी वेब सीरीज भी निकल गई। इतना ही नहीं नैना के मुताबिक सीरियल के निर्माताओं ने उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी और उन्हें डराया भी। नैना ने दावा किया कि उनके हाथ से 3 प्रोजेक्ट इसलिए निकल गए क्योंकि पावरफुल लोगों ने उनके साथ डर्टी पॉलिटिक्स की।

‘लात मार के निकाल दिया गया’
नैना ने अपना करियर बर्बाद करने के लिए बिग बॉस को भी जिम्मेदार ठहराया है, उनका कहना है कि शो के मेकर्स ने उनका काफी वक्त बर्बाद किया। नैना सिंह ने खुलासा करते हुए कहा, ‘कुमकुम भाग्य’ छोड़ते समय मेकर्स ने कहा था कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि मुझे कहीं काम न मिले। इसके बाद तीन वेब सीरीज से मुझे लात मार के निकाल दिया गया, और तब अहसास हुआ कि मेरे साथ क्या हो रहा है।

बिग बॉस के बाद काम मिलना बंद
नैना ने ये भी कहा कि बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। कई लोग ये कहने लगे थे कि उन्होंने रिएलिटी शो में काम किया है, इसलिए वो फिट नहीं बैठेंगी। नैना को आज भी बिग बॉस 14 करने का मलाल है। नैना ने बताया कि शो के मेकर्स ने 3 हफ्तों तक उन्हें एक होटल में रोक के रखा था, उन्हें नहीं पता था कि शो में उनकी एंट्री वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर होगी। शो में उनके कई ऐपिसोड को टेलीकास्ट भी नहीं किया गया।

कुमकुम भाग्य के मेकर्स से मिलना चाहती हैं नैना
इंटरव्यू के दौरान नैना ने ये भी कहा कि वह कुमकुम भाग्य के मेकर्स से मिलकर कहना चाहती हैं कि अगर वो काम नहीं दे सकते तो उन्हें काम देने वाले मेकर्स को मना भी न करें। इससे उनका करियर बर्बाद हो रहा है। नैना ने कहा, ‘लोगों को किसी का करियर बर्बाद करने में क्या मजा आता है, कुमकुम भाग्य के मेकर्स की तरफ से 9 महीने का टर्मिनेशन लेटर दिया गया था जबकि वक्त केवल 6 महीने का था।’

मां के साथ रहती हैं नैना
नैना सिंह ने कहा, ‘मैंने हमेशा अपने को-स्टार्स को परिवार की तरह माना है लेकिन बिग बॉस में रहने के दौरान उनमें से किसी ने सपोर्ट नहीं किया। मैं अब ऐसे लोगों के अपनी लाइफ में नहीं चाहती जो फेक हैं।’ आपको बता दें कि नैना अभी अपनी मां के साथ रहती हैं, उन्हें कुत्तों से काफी लगाव है। नैना के पास 8 डॉग्स हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अकेले रह रहे हैं और उनके पास बात करने के लिए कोई नहीं है। यह बहुत ही निराशाजनक है। मैं बहुत उदास हो गई हूं लेकिन मैं इसके बारे में बात नहीं करती।’
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















