
रियल लाइफ रिची-रिच
डेली स्टार के मुताबिक, नौ साल के मोम्फा जूनियर के पास महंगी सुपर कारों का पूरा बेड़ा है। जब वह 6 साल का था तब उसने एक आलीशान महल खरीदा था। अफ्रीकी मीडिया मोम्फा जूनियर के दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति होने का दावा करती है। मोम्फा निजी जेट से दुनिया की यात्रा करता है। मोम्फा का असली नाम मोहम्मद अवल मुस्तफा है। उसके इंस्टाग्राम पर अपने 1 मिलियन फॉलोवर हैं। जहां पर मोम्फा अपनी लग्जरी लाइफ की तस्वीरें शेयर करता है।

मोम्फा के पिता इस्माइलिया मुस्तफा खुद एक अरबपति हैं
मोम्फा के पिता इस्माइलिया मुस्तफा खुद एक अरबपति हैं। मोम्फा के पिता इस्मालिया मुस्तफा भी इंस्टाग्राम पर अपनी महंगा लाइफस्टाइल दिखाने के लिए जाने जाते हैं। वह नाइजीरिया के लागोस द्वीप में मौजूद बड़ी कंपनी मोम्फा ब्यूरो डी चेंज के मालिक हैं। मोम्फा सीनियर यानि इस्माइलिया मुस्तफा अक्सर अपने प्राइवेट जेट के साथ तस्वीरें, कारों की नुमाइश और बंगलों के की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते रहते हैं।

मोम्फा प्राइवेट प्लेन में करता है सफर
इस्माइलिया मुस्तफा की तरह ही उनका बेटा मोम्फा है। मोम्फा को उसकी आलीशान लाइफस्टाइल दुनिया के दूसरे बच्चों से अलग बनाती है। मोम्फा के पास खुद का आलीशान मेंशन है। मंहगी कारों का बड़ा कलेक्शन हैं। मोम्फा का खुद का प्लेन है जिसके सामने और अंदर बैठकर अक्सर तस्वीरें शेयर करता है। 5 साल की उम्र में वो जिस पहली कार के मालिक बना था वो थी सिल्वर बेन्टले थी।

कई लग्जरी गाड़ियों का है मालिक
इस्माइलिया मुस्तफा ने दुबई और नाइज़ीरिया समेत दुनिया के कई देशों में अपने आलीशान बंगले बना रखे हैं। मोम्फा जूनियर की तारीफ में उनके पिता ने भी लिखा कि सबसे कम उम्र का लैंडलॉर्ड, जो गुच्ची के कपड़े पहनता है और उसका खुद का घर भी है। मोम्फा को दुबई के अपने बंगले में एक पीले रंग की फेरारी समेत कई आकर्षक गाड़ियों के साथ खड़ा देखा जा सकता है।
हर्निया का ऑपरेशन कराने पहुंचा था 67 वर्षीय शख्स, अंदर मिली वजाइना, डॉक्टर रह गए हैरान

मोम्फा अक्सर लागोस और यूएई में अपने घरों के बीच घूमता है
मोम्फा अक्सर लागोस और यूएई में अपने घरों के बीच घूमता है और तस्वीरें साझा करता है। मोम्फा के पिता पर 10 मिलियन पाउंड से अधिक के लॉन्ड्रिंग के आपराधिक आरोप हैं। जिसके चलते उनकी कुछ संपत्ति भी जब्त हुई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















