देश में कोरोना के 2.86 लाख नए केस, पॉजिटिविटी रेट 19.59 फीसदी हुआ

0
15

नई दिल्ली, 27 नवंबर। भारत में कोरोना के नए मामलों में कमी नहीं हो रही है। हर रोज तकरीबन तीन लाख कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घटों में कोरोना के 286384 नए मामले सामने आए हैं जबकि 573 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 306357 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। फिलहाल देश में अभी भी कोरोना के 2202472 सक्रिय केस हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 19.59 फीसदी है। अच्छी बात यह है कि देश में कोरोना वैक्सीन की 1638439207 डोज लोगों को दी जा चुकी है।

अलग-अलग राज्यों में संक्रमण की बात करें तो पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4969 नए मामले सामने आए हैं जबकि 34 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों की संख्या 20445हो गई है। वहीं महाराष्ट्रर में कोरोना के 35756 नए मामले सामने आए हैं और 79 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 7605181 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं प्रदेश में अभी तक कोरोना से 142316 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में अभी तक ओमिक्रोन के 2858 मामले सामने आए हैं, जिसमे से 1534 लोग ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अभी भी कोरोना के 298733 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1858 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 की मौत हो गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here