पीएम मोदी आज भारत-मध्य एशिया शिखर बैठक की करेंगे मेजबानी

0
16

नई दिल्ली, 27 जनवरी। भारत और मध्य एशिया की आज पहली शिखर बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत और मध्य एशिया की पहली शिखर बैठक की मेजबानी करेंगे। इस समिट में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति, किरगिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति भी हिस्सा लेंगे। यह समिट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से जानकाी दी गई है। जिसमे कहा गया है कि बैठक में व्यापक और स्थायी भारत-मध्य एशिया साझेदारी पर चर्चा होगी। गौर करने वाली बात है कि इन सभी शीर्ष नेताओं को गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था, लेकिन कोरोना के चलते यह नहीं हो सका।

देश में कोरोना के 2.86 लाख नए केस, पॉजिटिविटी रेट 19.59 फीसदी हुआ

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी देशों की 2015 में ऐतिहासिक यात्रा की थी। माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा की जा सकती है। यूक्रेन का मसला इन सभी पांच देशों की सुरक्षा से जुड़ा है, यही वजह है कि बैठक में इस मसले पर भी चर्चा हो सकती है। अहम बात यह है कि भारत का रूस के साथ करीबी रिश्ता है,लिहाजा बैठक में इस मसले पर चर्चा काफी महत्वपूर्ण हो सकी है। इसके अलावा बैठक में अफगानिस्तान का भी मसला उठ सकता है। जिस तरह से यहां अब तालिबान का शासन चल रहा है और देश में राजनीतिक अस्थिरता है उसे देखते हुए यह मुद्दा भी चर्चा का अहम विषय होने वाला है। साथ ही कोरोना के मुद्दे पर भी इस शिखर बैठक के दौरान चर्चा हो सकती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here