कर्नाटक में कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में मिले 48905 नए मरीज

0
17

India

oi-Kapil Tiwari

|

Google Oneindia News

बेंगलुरु, जनवरी 26। कर्नाटक में कोरोना के नए मामलों में एकबार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 48905 नए मामले सामने आए, जो कि मंगलवार को सामने आए मरीजों से 7500 अधिक है। मंगलवार को 41400 नए मरीज मिले थे। दक्षिण राज्य के अंदर पिछले 24 घंटे में 39 मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 38,705 तक पहुंच गई। आपको बता दें कि मंगलवार को कोरोना के 41400 नए मरीज मिले थे, 41699 रिकवर हुए थे।

Karnataka Corona update

साढ़े तीन लाख से अधिक हैं एक्टिव केस

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण सरकार के लिए लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। हर दिन नए केस की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कर्नाटक का पॉजिटिविटी रेट 22.51 प्रतिशत है, जो मंगलवार को 26.70 फीसदी था। बुधवार को राज्य की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना के सबसे अधिक 22,427 नए केस मिले हैं। राज्य के अंदर एक्टिव केस की संख्या 3,57,909 हो गई है।

बेंगलुरु में 8 मरीजों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सबसे अधिक मौतें भी हो रही हैं। बेंगलुरु में पिछले 24 घंटे में 8 मरीजों की मौत हो गई है।र और उत्तर कन्नड़ (2) से हैं, इसके बाद अन्य हैं। बेंगलुरु अर्बन के अलावा, मैसूर में कोरोना के 2797 नए केस मिले हैं।

राज्य में कोरोना से बद्तर हालात के बीच मानेकशॉ परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य को संबोधित किया। आम जनता को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया। साथ ही जो भी लोग यहां पहुंचे थे, उनके बीच कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।

ये भी पढ़ें: Corona Report:दिल्ली-मुंबई में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, मिली थोड़ी राहतये भी पढ़ें: Corona Report:दिल्ली-मुंबई में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, मिली थोड़ी राहत

English summary

Karnataka reports 48905 new covid cases in last 24 hours

Story first published: Wednesday, January 26, 2022, 22:18 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here