
Bigg Boss 15: Weekend Ka Vaar में Mika Singh को देख Rakhi Sawant हुईं हैरान | वनइंडिया हिंदी

‘मेरी वजह से आ रही टीआरपी’
‘एबीपी माझा’ को दिए इंटरव्यू में अभिजीत बिचुकले ने कहा कि सलमान खान मुझे हलवा समझ रहा था। उसको क्या लगता है कि वो शो सिर्फ उसकी वजह से चलता है। उन्होंने दावा किया कि 15वें सीजन की टीआरपी सिर्फ उनकी वजह से आ रही थी। वो (सलमान) अपने आप को पता नहीं क्या समझता है, लेकिन अभी उसे पता नहीं कि अभिजीत बिचुकले कौन है।

‘सलमान अभी अंडे में’
अभिजीत यहीं नहीं रुके, आगे भी उन्होंने सलमान को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सलमान खान अभी अंडे में है, उसे अब अंडे से बाहर निकलने की जरूरत है। वो मुझे दिल्ली या किसी दूसरे इलाके से आया सिंगर समझ रहा, लेकिन उसको ये नहीं पता कि वो किससे पंगा ले रहा है। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज का वैचारिक वारिस हूं, ये बात हर कोई जानता है। मैं 100 सलमान को अपनी गली में झाड़ू लगाने के लिए रखता हूं। उन्होंने आगे कहा कि अब मैं पिंजरे से बाहर आ गया हूं, अब सलमान मुझे देखेगा।

मेकर्स पर लगाए आरोप
बिचुकले ने शो के मेकर्स और सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में सिर्फ निगेटिव बातों को ही एडिट करके दिखाया जाता है। अगर आप कुछ अच्छा करेंगे, तो वो नहीं दिखाएंगे। इसके अलावा सलमान वहां मौजूद सभी का मजाक उड़ाते हैं। अभिजीत के मुताबिक उनकी वजह से शो की टीआरपी आ रही थी, जो सलमान से नहीं देखी गई। इसी वजह से उनको निकाला गया।

राखी ‘घर’ से बाहर
वहीं दूसरी ओर राखी सावंत बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं। बुधवार को पैपराजी ने राखी को मुंबई में स्पॉट किया। जब एक फोटोग्राफर ने उनसे बिग बॉस के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा- “कुछ नहीं, मैं बाहर हो गई। जब फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि इस सीजन में कौन जीत रहा है, तो राखी ने जवाब दिया- “मुझे क्या पता कौन जीत रहा है”?
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















